Income यूट्यूब: 1 लाख व्यूज पर आखिर कितने पैसे देता है यूट्यूब? सच जानकर हो जाएंगे हैरान

Spread the love

यूट्यूब पर शुरुआत करने वाले हर कंटेंट क्रिएटर सबसे पहले यही सोचता है कि उसके वीडियों के एक लाख व्यूज पर कितनी कमाई ? कई लोगों को लगता है कि हर वीडियो से कमाई तय होती है, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। यूट्यूब पर कमाई कई बातों पर निर्भर करती है। इनमें सबसे अहम चार फैक्टर होते हैं।

 

भारत में ऐड रेट्स कम होते हैं, जबकि अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा जैसे देशों में रेट काफी ज्यादा हैं। यानी अगर आपके एक लाख व्यूज में बड़ा हिस्सा विदेशी दर्शकों का है, तो कमाई ज्यादा अच्छी होगी।

यूट्यूब विज्ञापनों की कीमत कंटेंट कैटेगरी पर निर्भर करती है। फाइनेंस, बिजनेस या स्टॉक मार्केट, शिक्षा व करियर और टेक्नोलाॅजी सबसे ज्यादा कमाई वाली कैटेगरी होती है। मनोरंजन, म्यूजिक व ब्लॉगिंग कैटेगरी में एड रेट कम होते हैं।

कमाई कैसी है यह भी एड के प्रकार पर निर्भर करेगी। जैसे की कोई एड ऐसा है, जिसमें स्किप करने का विकल्प नहीं है तो कमाई ज्यादा होगी। स्किप करने के विकल्प वाले विज्ञापन पर कम कमाई और डिस्प्ले विज्ञापनों पर बहुत कम कमाई होती है।

 

यूट्यूब कुल विज्ञापन की आय का 45 प्रतिशत अपने पास रखता है। बाकी बचे हुए 55 प्रतिशत क्रिएटर को देता है।

तो फिर 1 लाख व्यूज पर कितनी कमाई?

सभी फैक्टर्स के आधार पर कमाई में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। यानी की भारत में औसतन एक लाख व्यूज पर  करीब 3,000 से 10,000 तक कमाई हो सकती है, लेकिन अगर व्यूज विदेशों से आ रहे हों या कंटेंट फाइनेंस कैटेगरी में हो तो यह राशि 20,000 या उससे भी ऊपर भी जा सकता है। दूसरी तरफ, अगर वीडियो पर विज्ञापन कम दिखे हों या दर्शकों ने एड स्किप कर दिया हो, तो कमाई  सिर्फ एक से दो हजार तक भी रह सकती है।

और पढ़े  पाकिस्तान-अफगानिस्तान- 89 अफगान चौकियां नष्ट, 18 पर कब्जा, PAK के मंत्री का दावा- हमलों में मारे 297 तालिबान लड़ाके

Spread the love
  • Related Posts

    साल का पूर्ण चंद्र ग्रहण आज,जानें सूतक काल के नियम और ग्रहण का समय,आज लाल रंग का दिखेगा चांद

    Spread the love

    Spread the loveआज यानी 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में पूर्ण रूप से नजर आएगा। ग्रहण का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट…


    Spread the love

    ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका के बड़े हमले,ईरान का बहरीन में US एयरबेस पर हमला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया की जमीन इन दिनों बारूद की गंध से भरी है। इस्राइल और अमेरिका की ओर से ईरान पर जारी सैन्य हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई…


    Spread the love