अयोध्या: बृहस्पति कुंड का लोकार्पण और संतों की प्रतिमा का हुआ अनावरण, CM-वित्तमंत्री रहे मौजूद

Spread the love

 

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। आज यहां केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेढ़ी बाजार चौराहे स्थित बृहस्पति कुंड का भव्य लोकार्पण किया साथ ही दोनों नेताओं ने दक्षिण भारतीय संतों की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

 

इन संतों की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण

लोकार्पण व अनावरण कार्यक्रम के बाद दक्षिण भारत से आये कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीएम योगी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जिन प्रतिमाओं का अनावरण किया उनमें संत श्री पुरंदर दास, श्री त्यागराज और श्री अरुणाचल कवि की प्रतिमा है।

दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं का किया अनावरण

रामनगरी अयोध्या आज फिर एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नगर में बने बृहस्पति कुंड का लोकार्पण करने के साथ ही परिसर में बनी दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं का अनावरण कर दिया।

बृहस्पति कुंड पर दक्षिण भारत के तीन प्रख्यात संतों की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। जिनका अनावरण केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया है। बृहस्पति कुंड रामनगरी के 108 पौराणिक स्थलों में से एक है इस कुंड की महत्ता विभिन्न शास्त्रों में बताई गई है।

विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

राम मंदिर परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें अयोध्या की परंपरा, भक्ति और दक्षिण भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अयोध्या पहुंच गई हैं। इस मौके पर यूपी सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  UP- नई पंचायतों के गठन के पहले पुराने प्रधानों को मिली जिम्मेदारी, पर नहीं ले सकेंगे ये बड़े फैसले

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज के सानिध्य में बड़े मंगलवार पर भक्ति और सेवा का महासंगम

    Spread the love

    Spread the love      ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर टेढ़ी बाजार चौराहे पर धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण का भव्य संगम देखने को मिला। श्री…


    Spread the love

    अयोध्या।: बड़े मंगलवार पर राजू एवं विकास मोदनवाल (रस कुंज) के नेतृत्व में किशोर सेवा समिति ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर सब्जी मंडी रोड पर किशोर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और हलवे के भव्य…


    Spread the love