बढ़ते पर्यटकों को देखते हुए टेढ़ी बाजार में खुला वातानुकूलित सुलभ शौचालय

अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद बढ़ते पर्यटकों को देखते हुए अयोध्या स्थित टेढ़ी बाजार में जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड व सीएसआर के द्वारा प्राप्त धनराशि एवं नगर निगम अयोध्या के विशेष सहयोग से निर्मित वातानुकूलित सुलभ शौचालय का उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक सुलभ शौचालय का उद्घाटन निर्माण विभाग के एक्सइएन एमएन झा और स्वर्गद्वार वार्ड के पार्षद महेंद्र शुक्ला ने किया।लगभग 45 लाख की कीमत से तैयार इस शौचालय में वातानुकूलित <strong>बढ़ते पर्यटकों को देखते हुए टेढ़ी बाजार में खुला वातानुकूलित सुलभ शौचालय </strong>व्यवस्था के साथ दिव्यांगों के लिए बिग आधुनिक व्यवस्थाएं होगी। सुलभ इंटरनेशनल के असिस्टेंट कंट्रोलर प्रवीण सिंह ने बताया कि अयोध्या में बढ़ते पर्यटकों को देखते हुए अयोध्या के टेढ़ी बाजार में सुलभ इंटरनेशनल के द्वारा आधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है। जो की पूरी तरह वातानुकूलित है और दिव्यांगों के लिए भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी अयोध्या में शौचालयों का निर्माण होना बाकी है।

और पढ़े  अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…