उत्तरकाशी- भागीरथी नदी में इस हाल में मिली पुलिसकर्मी की कार, मांगकर ले गया था दोस्त, नहीं लगा कोई सुराग

Spread the love

 

 

त्तरकाशी में मनेरी थाना क्षेत्र के तहत गंगोरी और स्यूना गांव के बीच भागीरथी नदी में एक कार फंसी हुई दिखी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ओर एसडीआरएफ ने वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन नदी का तेज भहाव होने के कारण वाहन बाहर नहीं निकल पाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लापता युवक के परिजनों की ओर से गुमसुदगी दर्ज की जा रही है। मनेरी थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को भागीरथी नदी के बीच में एक वाहन के फंसे होने की सूचना मिली। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी प्राप्त की तो पता लगा कि पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी से उसका दोस्त वाहन बीते बृहस्पतिवार देर शाम को ले गया था।
शुक्रवार को उसका मोबाइल नंबर बंद आने के बाद पुलिसकर्मी ने वाहन की खोज शुरू की। तो शाम को वाहन नदी में फंसा दिखा, लेकिन उसमें कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि वाहन को ले गए युवक की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करवाई जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- गंभीर बीमार शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love