उत्तरकाशी- भागीरथी नदी में इस हाल में मिली पुलिसकर्मी की कार, मांगकर ले गया था दोस्त, नहीं लगा कोई सुराग

 

 

उत्तरकाशी में मनेरी थाना क्षेत्र के तहत गंगोरी और स्यूना गांव के बीच भागीरथी नदी में एक कार फंसी हुई दिखी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ओर एसडीआरएफ ने वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन नदी का तेज भहाव होने के कारण वाहन बाहर नहीं निकल पाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लापता युवक के परिजनों की ओर से गुमसुदगी दर्ज की जा रही है। मनेरी थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को भागीरथी नदी के बीच में एक वाहन के फंसे होने की सूचना मिली। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी प्राप्त की तो पता लगा कि पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी से उसका दोस्त वाहन बीते बृहस्पतिवार देर शाम को ले गया था।
शुक्रवार को उसका मोबाइल नंबर बंद आने के बाद पुलिसकर्मी ने वाहन की खोज शुरू की। तो शाम को वाहन नदी में फंसा दिखा, लेकिन उसमें कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि वाहन को ले गए युवक की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करवाई जा रही है।
और पढ़े  देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले 2 इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…