हल्द्वानी- गौलापार के इन गांवों में एक महीने तक रोज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली,तय हुआ कटौती का समय, जानिए क्या है वजह..

Spread the love

 

 

ल्द्वानी में गौलापार के गांवों में आज से एक महीने तक 40 हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। यूपीसीएल की ओर से रानीबाग से गौलापार के बीच करीब 10 किमी. की लाइन एएएसी केबल में परिवर्तित की जाएगी। इसके लिए बिजली बाधित होने का शेड्यूल जारी किया गया है।

रानीबाग के 33/11 केवी उप संस्थान से गौलापार बिजलीघर के बीच जंगल से होकर जाने वाली लाइन में आंधी-बारिश के दौरान फॉल्ट हो जाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए यूपीसीएल केबल बदल रहा है। विद्युत वितरण खंड शहर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि यह काम 16 मार्च तक किया जाएगा। रोजाना सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ग्रामीणों को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बिजली सप्लाई देने का प्रयास किया जाएगा।
पेयजल का कर लें पर्याप्त इंतजाम
गौलापार बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में एक महीने तक विद्युतीकरण का कार्य होना है। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के नलकूपों की भी बिजली बाधित होगी। 

नई लाइन खींचने के लिए 22 तक रहेगी बिजली बाधित
टीपीनगर बिजलीघर से 13 बीघा इंदिरानगर सब स्टेशन को जोड़ने वाली 11 केवी की लाइन के बदले अब नई लाइन खींची जाएगी। यह काम आज सोमवार से शुरू किया जाएगा। तय शेड्यूल के अनुसार पहले दिन बिजलीघर के धान मिल फीडर व बरेली रोड फीडर, 18 फरवरी को नई बस्ती फीडर से जुड़े क्षेत्रों में काम होगा। फिर 20 व 22 फरवरी को भी यह काम जारी रहेगा। इस अवधि में रोजाना सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इससे बिजलीघर से जुड़े बड़ी रोड, छोटी रोड, इंदिरानगर ठोकर, गौजाजाली, शनि बाजार रोड, धर्मपाल कॉलोनी, मंगलपड़ाव गली नंबर-दो से चार बजे तक, मेडिकल कॉलेज, सावित्री कॉलोनी, पर्वतीय मोहल्ला, हिमालया फार्म, एफटीआई क्षेत्र के 20 हजार लोग प्रभावित रहेंगे।

और पढ़े  चारधाम यात्रा: 80 आपदा टीमें रहेंगी तैनात, 1200 सीसीटीवी कैमरों व 15 ड्रोन से होगी यात्रामार्ग की निगरानी

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love