लालकुआं- रेल पटरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कटा हुआ शव मिला

लालकुआं- रेल पटरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कटा हुआ शव मिला

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कमर से कटा हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया, मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस एंव जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार यहां नगर से लगभग 1 किलोमीटर दूर आईओसी डिपो के समीप रेल पटरी के बीचों बीच लगभग 30 वर्षीय युवक का बीचों-बीच कमर से कटा हुआ शव बरामद होने की जानकारी रेलवे विभाग द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं जीआरपी के कर्मियों ने शव की शिनाख्त करने और मौत के कारण की जांच शुरू कर दी है,वही पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में भी जुट गई है,
इधर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टिया रात्रि में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है तथा पुलिस शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है इससे पूर्व मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास भी किये जा रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए, छिन गई मासूम की मुस्कान
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…