लखनऊ / अयोध्या: रूम बुकिंग के नाम पर SDM से ठगी, अयोध्या के होटल मालिक सौरभ गोस्वामी पर केस दर्ज

 

जानकीपुरम विस्तार के आयुष विहार निवासी एसडीएम कोमल यादव ने अयोध्या स्थित होटल रामायण व उसके मालिक सौरभ गोस्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पर होटल में रूम बुकिंग के नाम पर 26 हजार रुपये ऐंठने का आरोप है।

एसडीएम के मुताबिक 28 जनवरी को उनके वरिष्ठ अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता को राजकीय काम और दर्शन के लिए अयोध्या जाना था। वरिष्ठ अधिकारी ने होटल रामायण में दो रूम बुक कराने के लिए कहा था। उन्होंने होटल मालिक सौरभ से संपर्क किया। दो रूम की बुकिंग के लिए उसके दो बैंक खातों में 26 हजार 240 रुपये का भुगतान कर दिया।

आरोप है कि बार-बार कहने पर भी सौरभ ने बुकिंग नहीं की। संपर्क करने पर मोबाइल बंद कर लिया। मामले की शिकायत 28 जनवरी को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर की। फिर जानकीपुरम पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

और पढ़े  कार के दरवाजों में बना था गुप्त खाना, आयकर टीम को मिले 2.65 करोड़ रुपये, शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…