शाहजहांपुर में पांच वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने महज 96 दिनों में फैसला देते हुए दोषी पुष्पपाल उर्फ हीरो (48) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि लैंगिक उत्पीड़न से पीड़िता को शारीरिक व मानसिक आघात पहुंचता है। दोषी के अपराध से पीड़िता का जीवन दुष्प्रभावित हुआ है।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मार्च को उसकी पांच वर्ष की बेटी बाहर गली में खेल रही थी। पुष्पपाल उसकी बेटी को टहलाने के बहाने बगिया में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता घर पहुंची और आपबीती बताई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।








