रामनगरी में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की साथ हैवानियत की घटना आई सामने,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रामनगरी में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की साथ हैवानियत की घटना आई सामने,आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या –

एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची की साथ हैवानियत की घटना सामने आई है।बीकापुर क्षेत्र में एक दुकानदार ने टॉफी देने के बहाने उसे घर के अंदर बुलाया और दुष्कर्म किया. बदहवास हालत में बच्ची रोती हुई जब अपने घर पहुंची, तब लोगों को जानकारी हुई. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर गांव के लोगों में काफी नाराजगी है. उन्होंने पुलिस से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.दरसअल पूरा मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।वही पीड़ित के दादाजी ने बताया कि बच्ची घर से पैसा लेकर टॉफी लेने गई थी. दुकान पर अकेला दुकानदार बैठा हुआ था. दुकानदार ने बच्ची को दुकान के अंदर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।उन्होंने बताया कि बच्ची रोते हुए घर पहुंची. जब बच्ची से पूछा गया तो उसने बताया कि दुकानदार ने उसके साथ गलत काम किया है. आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।मामले की जानकारी देते हुए बीकापुर क्षेत्राधिकारी प्रमोद यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मासूम बच्ची को तुरंत मेडिकल के लिए भेजा गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  UP में अंतिम मतदाता सूची जारी: SIR के बाद 2 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, कुल वोटर 13.39 करोड़

Related Posts

अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

Spread the love

Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


Spread the love

शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

Spread the love

Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *