नैनीताल: कालाढूंगी में बिना निकासी व्यापारी के बैंक खाते से निकल गए साढ़े पांच लाख रु।।

 

कालाढूंगी के प्रमुख व्यापारी दिनेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका खाता कालाढूंगी में स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में है।

विगत 25 सितंबर को उनके खाते से किसी अन्य खाते में साढ़े पांच लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। उसी दिन उन्होंने बैंक शाखा में इसकी सूचना दे दी थी। दिनेश कुमार ने कहा कि यह राशि उनकी ओर से ट्रांसफर नहीं की गई है। सोमवार को व्यापारी पुत्र अमित अग्रवाल ने व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, महामंत्री एवं सभासद हरीश मेहरा, अली हुसैन, मयंक गुप्ता, जनक राज उप्पल, अमरजीत, निखिलेश जोशी, दीप चंद्र बिष्टानिया के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एचडीएफसी बैंक के उप शाखा प्रबंधक मिथुन कुमार ने बताया कि पैसे निकलने में हमारी कोई लापरवाही नहीं। जांच में पुलिस को सहयोग किया जा रहा है। वहीं, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बैंक पहुंचकर मामले में तथ्य जुटाए।
और पढ़े  देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…