Haldwani/NAINITAL:- लो शुरू हो गया नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर गड्ढों को भरने का कार्य..

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग की गड्ढों भरी सड़क से लोगों को जल्द मुक्ति मिल जाएगी। एनएच विभाग की ओर से ज्योलीकोट से रानीबाग तक पैच वर्क शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से 31 अक्तूबर तक 108 किलोमीटर पैच कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है।
नैनीताल-काठगोदाम मार्ग में जगह-जगह बन रहे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए थे। अब एनएच की ओर से सड़क पर पैच कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि विभाग की ओर से रानीबाग से ज्योलीकोट तक पैच कार्य शुरू कर दिया है। लगभग एक सप्ताह तक यह कार्य जारी रहेगा। सड़क के सभी पैच भर दिए जाएंगे। जल्द ही ज्योलीकोट से नैनीताल तक भी डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि राज्य मार्ग, जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग की श्रेणी के तहत सड़कों पर कुल 108 किलोमीटर का पैच कार्य का लक्ष्य रखा गया है। दस किलोमीटर पैच कार्य पूरा कर लिया गया है।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…