हिमाचल: ऊना में 3 साल की बच्ची को कंजक पूजन के लिए बुलाकर की गलत हरकतें, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

Spread the love

पमंडल अंब के एक गांव में कंजक पूजन के बहाने घर बुलाई तीन वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकतें करने की शर्मनाक घटना सामने है। पुलिस ने मासूम की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

27 मार्च को प्रवासी परिवार की बच्ची पास के एक घर में कंजक पूजन के लिए बुलाई गई थी। घर लौटने पर उसकी तबीयत सामान्य नहीं दिखी। बच्ची की बिगड़ती हालत देख परिजनों को लगा कि शायद वह किसी दुर्घटना का शिकार हो गई है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सीय जांच के दौरान बच्ची के साथ गलत हरकतें होने की आशंका जताई गई। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, आरक्षण रोस्टर 31 मार्च तक जमा कराने के निर्देश
  • Related Posts

    हिमाचल पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, आरक्षण रोस्टर 31 मार्च तक जमा कराने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी…


    Spread the love

    हिमाचल- 17 आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां भेजा 

    Spread the love

    Spread the loveसिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17 आईएएस, आईएफएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। इसमें आठ आईएएस, एक…


    Spread the love