पंजाब की मान सरकार का बड़ा फैसला,नए आर्म्स लाइसेंस पर लगाई रोक, इस पर भी लगी पाबंदी

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हथियारों के नए लाइसेंस पर रोक लगा दी है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि जब तक डीसी व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट न हो तब तक कोई नया लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। अब तक जारी हथियार लाइसेंसों की अगले 3 महीनों के भीतर समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। आने वाले दिनों में रैंडम चेकिंग होगी। जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली जश्न मनाने के दौरान गोलीबारी दंडनीय होगी।
पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की वजह से आलोचना झेल रहे पंजाब सरकार कड़े फैसले ले रही है। शनिवार को ही बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। सरकार ने तीन सीपी समेत आठ एसएसपी समेत कुल 30 आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए थे। हिंदू नेता सुधीर सूरी हत्याकांड में अमृतसर पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह से खफा सरकार ने उन्हें आईजी प्रोविजनिंग लगाया गया है।

और पढ़े  आज अमित शाह का पंजाब दाैरा: बटाला, संगरूर के बाद जाएंगे मानसा, शाम को लुधियाना में दशहरा समारोह में लेंगे हिस्सा
  • Related Posts

    परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: जांच के लिए मानसा पहुंची CBI,पुलिस ने टीम को सौंपी मामले से संबंधित फाइल

    पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए  सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह…

    हमने पकड़ी 20 हजार करोड़ की ड्रग: अमित शाह का CM मान से सवाल, पंजाब में ड्रग पुड़िया बनकर कैसे आई?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। गृह मंत्री ने…