अमृतसर:- पठानकोट से अमृतसर आते वक़्त 2 आतंकियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कब्जे से 3 हैंड ग्रेनेड और 1 लाख की भारतीय करेंसी बरामद

अमृतसर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन हैंड ग्रेनेड, एक लाख रुपये भारतीय करेंसी और एक कार बरामद की है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। बहुत जल्द डीजीपी गौरव यादव इस मामले को लेकर चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फिरोजपुर जिला के गांव बैरके के प्रकाश सिंह उर्फ मिंटू तथा फिरोजपुर के ही सदर थाना के गांव अलिके निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ गेजा के रूप में बताई जा रही है। पुलिस को सूचना थी कि ये लोग कार में पठानकोट से अमृतसर की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह मकबूलपुरा इलाके में नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान पठानकोट की ओर से आ रही एक कार को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो कार से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की भारतीय करेंसी भी बरामद की। पुलिस को संदेह है कि आरोपी उक्त ग्रेनेड जम्मू-कश्मीर के किसी आतंकी संगठन से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
  • Related Posts

    504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

    हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की गंभीर भूमिका सामने आई हैं। एक अफसर…

    अमृतसर कोर्ट का फैसला: चाचा की हत्या के दोषी को उम्र कैद, नशे का आदी था गुरपिंदर, संपत्ति के लिए ली थी जान

    अमृतसर जिला सेशन जज जतिंदर सिंह की अदालत ने चाचा नरेंद्र सिंह की हत्या के दोषी गुरपिंदर सिंह उर्फ गोपी को उम्र कैद सुनाई।  गुरपिंदर सिंह गांव गागरभाणा का निवासी…