हल्द्वानी: एक का शव नाले में मिला तो दूसरे का रेलवे स्टेशन के बाहर,एक हल्दूचौड़ का रहने वाला, जानें क्या है मामला..

 

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों के शव मिले। एक की लाश सड़ी गली अवस्था में नाले में पड़ी थी। दूसरे युवक का शव रेलवे स्टेशन के सामने इदरीश बिल्डिंग के समीप बेंच पर पड़ा था। एक की शिनाख्त हो गई है, जबकि दूसरे के लिए प्रयास जारी है।

बनभूलपुरा क्षेत्र के मछली बाजार के पास नाले में कई दिन से एक युवक का शव पड़ा था, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। जब बदबू ज्यादा आने लगी तो लोगों को शक हुआ। शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है और चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा है। शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के भी निशान देखे गए। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अगले 72 घंटे तक कपड़ों व अन्य चीजों के जरिये पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।

उधर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के गेट के पास ही हल्दूचौड़ के रहने वाले सोनू बिष्ट (35) का शव मिला। उसकी शिनाख्त काफी मुश्किल से हुई।पुलिस ने शव एसटीएच भेज दिया था, वहां हल्दूचौड़ से कुछ लोग जानकारी मिलने पर पहुंचे तो पहचान की। पुलिस के मुताबिक सोनू नशे का आदी था। परिवार ने कई बार कोशिश भी की लेकिन नशे की लत छुड़ा नहीं सके। चार-पांच दिन पहले वह अपने भाई का मोबाइल फोन लेकर घर से निकला था, तब से घर नहीं लौटा।

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…