IND vs SA Final: जीत गई तो महिलाएं भी होंगी मालामाल, भारत जीता तो मोटी इनामी राशि देने की तैयारी में BCCI

Spread the love

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारतीय महिला टीम को विजेता बनने पर बड़ा इनाम देने की तैयारी में है। भारत का रविवार को महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा। दोनों टीमें पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेंगी। अगर हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रच देती है तो बीसीसीआई टीम को बड़े नकद पुरस्कार से सम्मानित कर सकता है।

पुरुषों की तरह महिलाओं पर भी होगी नोटों की बारिश!
माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह की ‘समान वेतन नीति’ का अनुकरण करते हुए शीर्ष अधिकारी महिला टीम को उतनी ही पुरस्कार राशि देने पर विचार कर रहे हैं जितनी पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को दी गई थी।

भारतीय पुरुष टीम ने टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था जिससे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की पूरी टीम को उनके प्रदर्शन के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘बीसीसीआई पुरुषों और महिलाओं के लिए समान वेतन का समर्थन करता है इसलिए इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि अगर हमारी लड़कियां विश्व कप जीत जाती हैं तो पुरस्कार राशि पुरुषों की विश्व कप जीत की तुलना में कम नहीं होगी। लेकिन विश्व कप जीतने से पहले घोषणा करना अच्छा नहीं है।’

और पढ़े  आईपीएल 2026- आरसीबी ने 6 विकेट से हैदराबाद को हराया, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक
2017 में हार के बावजूद बीसीसीआई ने बहाया था पैसा
इससे पहले, जब भारतीय महिला टीम 2017 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से नौ रन से हार गई थी तो भी बीसीसीआई ने हर खिलाड़ी को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया था। मुख्य कोच तुषार अरोठे और अन्य सहयोगी स्टाफ को भी अच्छी खासी पुरस्कार राशि मिली थी। आठ साल बाद अगर भारतीय महिलाएं जीतती हैं तो हर क्रिकेटर के लिए पुरस्कार राशि कम से कम 10 गुना ज्यादा हो सकती है।

Spread the love
  • Related Posts

    आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

    Spread the love

    Spread the loveहैदराबाद ने जीता मुकाबला हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता…


    Spread the love

    आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद…


    Spread the love