आईएएस अजय कुमार: पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को मिली UPSC की कमान,विदेश से पीएचडी,जानें उनके बारे में सबकुछ

Spread the love

पूर्व आईएएस अधिकारी अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी है। यह नियुक्ति केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश के तहत की गई है। अजय कुमार की नियुक्ति प्रीति सूदन के स्थान पर हुई है, जिनका कार्यकाल 29 अप्रैल को समाप्त हो गया था।

अजय कुमार एक अनुभवी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। वह केरल कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्तूबर 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया। वह रक्षा मंत्रालय में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सचिव भी रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने रक्षा उत्पादन विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है।

 

विदेश से पीएचडी

डॉ. अजय कुमार ने मिनेसोटा विश्वविद्यालय के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है। इसके साथ ही उन्होंने उसी विश्वविद्यालय से एप्लाइड इकोनॉमिक्स में एम.एस. की डिग्री भी प्राप्त की। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में यह उल्लेखनीय है कि उन्हें लगातार दो वर्षों तक ग्रेजुएट स्कूल फेलोशिप मिली और उन्होंने मात्र तीन वर्षों में पीएचडी और एमएस पूरी कर एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की।

तकनीकी क्षेत्र में मजबूत पकड़

अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए जाने से पहले डॉ. कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया था। आईआईटी कानपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातक करने के बाद उन्होंने तकनीकी और प्रबंधन दोनों क्षेत्रों में गहरा योगदान दिया।

सम्मानों की लंबी सूची

उनके कार्यों को कई प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें IIT कानपुर का विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार, एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि, और भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियर्स अकादमी का फेलो जैसे सम्मान प्राप्त हुए हैं। ये सम्मान उन्हें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उनके गतिशील नेतृत्व के लिए प्रदान किए गए हैं।

IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक

अजय कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की मिनेसोटा यूनिवर्सिटी से डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने मिनेसोटा विश्वविद्यालय के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी भी पूरी की।

और पढ़े  ईरान का इस्राइल पर बड़ा हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक, 100 से ज्यादा घायल

पढ़ाई पूरी करने के बाद अजय कुमार भारत लौटे और यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बने। उन्हें केरल कैडर मिला और उन्होंने अपने तीन दशक की सेवा का अधिकांश हिस्सा वहीं बिताया। वर्ष 2007 से 2010 तक वह केरल सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव भी रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love