रुड़की- कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, सारा सामान जलकर राख

Spread the love

 

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में एक कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम में रखा सारा कबाड़ उसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

देर रात लिब्बरहेड़ी गांव निवासी शमशाद अंसारी के कबाड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

 

घटना की सूचना तुरंत मंगलौर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित शमशाद अंसारी ने बताया कि गोदाम में लगी आग से उन्हें लगभग पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है।


Spread the love
और पढ़े  Uttarakhand- संपत्तियों का ब्योरा न देने वालों पर कार्रवाई करेगा यूपीसीएल, एसीआर में देनी होगी जानकारी
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love