उत्तराखंड – प्रीतम खेमे के लोग पहुचे सचिवालय घेराव करने,कोई बड़े नेता नहीं हुए शामिल

Spread the love

भारत जोड़ो यात्रा के बीच उत्तराखंड कांग्रेस एक बार फिर बिखराव के रास्ते पर दिख रही है। इससे पहले भी कई मौकों पर पार्टी में गुटबाजी सतह पर आ चुकी है, जिसका कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। बीते दिवस पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर सचिवालय घेराव का एलान किया था।

आज सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह गुट ने सचिवालय घेराव के लिए रैली निकाली। लेकिन इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कोई जानकारी नहीं है। प्रीतम एकला चलो की राह पर शक्ति प्रदर्शन करने निकले। इस रैली में 19 विधायकों में से प्रीतम सिंह को शामिल करते हुए कुल 14 विधायक मौजूद है।

वहीं दूसरी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा हल्द्वानी में पत्रकारवार्ता कर रहे हैं। उधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की 22 से 25 सितंबर तक होने वाली भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर भी जारी किया गया है। इसमें राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी स्थान दिया गया है। बीते दिवस पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर सचिवालय घेराव का एलान किया था। संगठन के पदाधिकारियों के नाम पर उसके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मौजूद थे। जबकि पीसीसी अध्यक्ष ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।पार्टी जानकारों का कहना है कि एक तरफ पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, वहीं दूसरी पार्टी में ही गुटबाजी हो रही है। भाजपा इस मौके को भुनाने से नहीं चुकेगी।

और पढ़े  विजिलेंस ने मंडी समिति का प्रभारी सचिव को 1.20 लाख की रिश्वत लेते दबोचा, लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर मांगी थी घूस

माणा (बदरीनाथ) से रुद्रप्रयाग तक निकली भारत जोड़ो यात्रा में भी वे दिखाई नहीं दिए। हालांकि उन्होंने इस दौरान हिमाचल चुनाव प्रचार में व्यस्त होने का हवाला दिया। लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो देवेंद्र यादव से उनके रिश्तों में आई खटास इसकी प्रमुख वजह है।


Spread the love
  • Related Posts

    मोटाहल्दु: गौला नदी में डूबने से 2 छात्रों की मौत, शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Spread the love

    Spread the love   गौला नदी में नहाने गए कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं के दो छात्र मंगलवार की रात डूब गए। बुधवार की सुबह दोनों का शव पांच घंटे…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा: 4 करोड़ से ज्यादा ‘भोले’ पहुंचे हरकी पैड़ी,हाईवे से शहर तक उमड़ा रेला..

    Spread the love

    Spread the love     कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन डाक कांवड़ यात्रियों की रफ्तार बेहद तेज रही। हाईवे से लेकर शहर की गलियों तक सबसे अधिक तेज आवाज वाली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *