HP Political Crisis:- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बने रहेंगे पद पर, विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा

Spread the love

HP Political Crisis:- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बने रहेंगे पद पर, विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा

अगर कांग्रेस के पास बहुमत होता तो विधानसभा में डिवीजन ऑफ वोट नहीं दिया: जयराम-
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल जैसे राज्य में किस प्रकार से राजनीतिक घटनाक्रम घटे हैं। अगर कांग्रेस के पास बहुमत होता तो विधानसभा में हमने वित्तीय विधेयक पर जो डिवीजन ऑफ वोट मांगा था वो क्यों नहीं दिया गया

मेरे ही इस्तीफे का षडयंत्र हुआ: सीएम सुक्खू-
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद जो हुआ, उससे कई अटकलें लगने लगी कि हिमाचल प्रदेश की सरकार गिरने वाली है। मेरे पास मेरे ही इस्तीफे की खबर आ गई, यह एक षडयंत्र के तहत खबर चल रही थी ताकि वोटिंग के समय हमारी संख्या कम हो जाए। उन्होंने पूछा कि भाजपा किस बहुमत की बात कर रही है?… मार्शल के साथ 15 विधायकों ने दुर्व्यवहार किया जिसके लिए उन्हें निष्कासित किया गया। नौ विधायक जो थे उन्हें तो किसी ने निष्कासित नहीं किया था, तो वे अंदर क्यों नहीं आए थे। हमने ईमानदारी से सरकार चलाई है। हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार निश्चित तौर पर चलेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत के लिए काम करना है।

कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सुखविंद्र सुक्खू मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे। कांग्रेस सरकार पांच साल तक चलेगी। सरकार व संगठन में समन्वय के लिए छह सदस्यीय समन्वय समिति बनाई जाएगी। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित अन्य सदस्य होंगे। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी एकजुट होकर काम करेगी। पर्यवेक्षकों ने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पत्रकार वार्ता में सीएम सुखविंद्र सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह सहित मंत्री भी मौजूद रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में पार्टी को सीट खोने का अफसोस है। पार्टी विधायकों से बात की गई है और इसे लेकर आपस में एक सहमति बनी है। सभी विधायक एकजुट हैं।

और पढ़े  हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल बोले, पार्टी में सब कुछ ठीक है। सरकार पूरी तरह से स्थिर है। विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह को लेकर डीके शिवकुमार ओक ओवर पहुंचें। मंत्री हर्षवर्धन और यादविंदर गोमा सीएम आवास से सचिवालय की ओर रवाना हो गए हैं। पांच बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है।

प्रदेश में सब कुछ ठीक हो गया है: डीके शिवकुमार-
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार बोले प्रदेश में सब कुछ ठीक हो गया है, प्रदेश सरकार पांच साल तक सत्ता में रहेगी। सभी विधायकों से एक-एक कर बात कर ली गई है। पूरी पार्टी एकजुट है। उन्होंने कहा कि सभी मसलों को बातचीत के माध्यम से सुलझा लिया गया है।

कांग्रेस विधायकों की बैठक के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सरकारी आवास पर पहुंचे हैं। इससे पूर्व दोनों ने होटल में जाकर पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेश बघेल से मुलाकात की। सुबह सीएम की ओर से विधायकों, मंत्रियों को दिए गए ब्रेकफास्ट के दौरान विक्रमादित्य सिंह मौजूद नहीं रहे। विधानसभा अध्यक्ष के अलावा मुख्यमंत्री सहित सभी 33 कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास पर हाजिरी भरी थी।

ओकओवर में पर्यवेक्षकों के साथ कांग्रेस विधायक दल की बैठक
शिमला के ओकओवर में पर्यवेक्षकों के साथ कांग्रेस विधायक दल की आयोजित की जा रही है। बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी। बैठक में विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं हुए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री व विधायक मौजूद हैं।

जनता के बीच अपना भरोसा खो चुकी है कांग्रेस: बिंदल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हिमाचल के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर्ष महाजन चुनाव में निर्वाचित हुए हैं और उनका निर्वाचन प्रदेश में एक बहुत बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सरकार अपना नैतिक आधार सत्ता में रहने का खो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि वर्तमान में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलने वाली सरकार को बहुत बड़े बहुमत के साथ चलने वाली सरकार रही, लेकिन 34-34 वोटों पर टाईअप हो जाना किसी भी तरह से सत्ता में रहने का हक वर्तमान सरकार खो चुकी है। कहा कि पिछले एक साल और दो महीने की वर्तमान सरकार की कार्यशाली पूरी तरह से निराशाजनक है।

और पढ़े  हिमाचल- प्रदेश में आज और कल भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपडेट

Spread the love
  • Related Posts

    Himachal-: प्रदेश में झमाझम बारिश, अटल टनल में तीन फीट बर्फबारी, यहां सड़क पर आया नाले का मलबा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात का दौर जारी है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को लाहौल, कुल्लू, शिमला और किन्नौर की…


    Spread the love

    नलवाड़ी मेला: कभी होता था लाखों का कारोबार, अब पूजा में उधार के बैल

    Spread the love

    Spread the loveबिलासपुर का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कभी उत्तर भारत के सबसे बड़े पशुधन मेलों में शुमार था। आज बदलते समय के साथ अपनी मूल पहचान खोता जा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *