कैसे करे अमरनाथ यात्रा : आइए आपको बताते हैं क्या है आवेदन का तरीका और क्या-क्या दस्तावेज चाहिए ।।

Spread the love

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लोग हर साल जाते हैं, और फिर अगले साल की यात्रा पर जाने के लिए इंतजार करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरे दो साल के बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इस साल होने वाली यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने कहा था कि, अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होगी, जो 43 दिनों तक चलेगी। वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे में अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस बार जा सकते हैं। हम आपको इसके लिए आवेदन का तरीका, यात्रा के बारे में जानकारी और अन्य जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। 

कब से शुरू हो रहा है आवेदन और यात्रा?

बात अगर अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन की करें तो इसके लिए आप आज यानी 11 अप्रैल 2022 से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं, इस बार यात्रा 30 जून 2022 से शुरू होकर 11 अगस्त 2022 तक चलेगी। यात्रा कुल 43 दिनों तक चलेगी और आप इस दौरान यात्रा कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन:-

अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/register.aspx पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यहां पर जाकर आपको अपनी सारी जरूरी जानकारी भरनी होती है।

और पढ़े  देहरादून- नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, होटल और रेस्टोरेंट संचालन पर संकट

वेबसाइट पर आपको एक फॉर्म मिलता है, जिसे यात्रा के लिए ऑनलाइन भरना होता है। इसके अलावा यहां पर आपको अपनी मेडिकल से संबंधित जानकारी भी देनी होती है। वहीं, आप एप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ये दस्तावेज हैं जरूरी

अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए तीन चीजों की जरूरत होती है। आपको सबसे पहले एप्लिकेशन फॉर्म चाहिए होता है, जिसे आपको पूरा भरना होता है, यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति का हेल्थ सर्टिफिकेट और श्रद्धालु की चार पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए होती हैं।

ये है पात्रता

अमरनाथ यात्रा में रजिस्ट्रेशन करवाते समय इसकी पात्रता के बारे में भी जानना जरूरी है। अगर आपकी उम्र 13 साल से 75 साल के बीच है, तो आप यात्रा कर सकते हैं। जबकि 6 महीने से ज्यादा की गर्भवती महिलाएं यात्रा का हिस्सा नहीं बन सकती हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *