कर्णप्रयाग के कांडा मैखुरा में भारी बारिश से ढहा मकान, तड़के परिजनों ने भागकर बचाई जान

कर्णप्रयाग क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत कांडा मैखुरा में एक आवासीय भवन ढहने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते सतर्कता बरतने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जानकी देवी पत्नी स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद डिमरी अपने घर की भूतल पर सो रही थीं। तड़के लगभग चार बजे अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। खतरे का अहसास होते ही जानकी देवी तुरंत भागकर मकान से बाहर आ गईं। उनके बाहर निकलते ही पूरा मकान देखते ही देखते ढह गया।
उक्त मकान में त्रिलोक चंद डिमरी, नवीन डिमरी, बच्चे और उनकी माता जानकी देवी निवास करते थे। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और परेशानी में है।

ग्राम प्रधान हेमंती मैखुरी और सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद मैखुरी ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत उपजिलाधिकारी और राजस्व उपनिरीक्षक को दे दी गई है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता और मुआयना करने की मांग की गई है।

और पढ़े  रामपुर तिराहा गोलीकांड: सीएम धामी बोले-जिन शहीदों की प्रतिमाएं नहीं लगीं उनके गांव या निवास क्षेत्र में लगेंगी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…