होटल में लगी आग: कोलकाता के होटल में आग का तांडव, 14 लोगों की हुई मौत, कई लोग घायल

 

 

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा, आग रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी, जिसके बाद बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 14 शव बरामद किए गए हैं और टीमों ने कई लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। आगे की जांच चल रही है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, उन्होंने संदेह जताया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि, भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ियों को वहां पहुंचने में मुश्किलें हुईं और कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि बुर्राबाजार पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है।

भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर जताया दुख
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके अलावा, राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘कोलकाता के बुर्राबाजार के मेचुआ इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और अधिक सख्त निगरानी की अपील करता हूं।’

और पढ़े  खबर अपडेट- अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी की घोषणा, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी खुशखबरी

 

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सरकार ने कोलकाता निगम की आलोचना की
घटना पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कोलकाता निगम की आलोचना भी की। सरकार ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। बहुत से लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। कोई सुरक्षा या संरक्षा नहीं थी। मुझे नहीं पता कि निगम क्या कर रहा है।

  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…