Attack: नाइजीरिया में हुआ आतंकी हमला, सड़क पर बिछाए लैंड माइन में 26 लोगों की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

Spread the love

 

श्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में सड़क किनारे हुए बम धमाके में कई वाहनों में सवार कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और निकाली अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह धमाका सोमवार को हुआ। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े एक आतंकी समूह ने ली है।

नाइजीरियाई पुलिस के प्रवक्ता नहूम दासो के अनुसार, बम धमाका कैमरून की सीमा के पास बोर्नो राज्य में रान और गम्बोरू शहरों को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क पर हुआ। उन्होंने बताया कि सड़क पर कई लैंड माइन छिपाए गए थे। लैंड माइन के ऊपर से वाहन गुजरने के चलते वह फट गए। उन्होंने बताया कि मरने वालों में अधिकांश स्थानीय किसान और व्यापारी थे, जो एक टोयोटा पिकअप वैन में सवार थे।

मरने वालों में अधिकांश किसान और व्यापारी
दासो ने बताया कि मारे गए लोगों में से अधिकांश स्थानीय किसान और व्यापारी थे, जो एक टोयोटा पिकअप वैन में सवार थे, जो एक लैंड माइन के ऊपर से गुजरी। उन्होंने बताया कि माइन को इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीकी प्रांत (ISWAP) नाम के आतंकी समूह ने लगाए थे, जिसने मंगलवार को टेलीग्राम पर एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली।

लैंड माइन लगाने का उद्देश्य- सेना को निशाना बनाना हो सकता है: मोडू
इस्लामिक आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में सेना का समर्थन करने वाले एक निगरानी समूह सिविलियन ज्वाइंट टास्क फोर्स के सदस्य अब्बा मोडू ने कहा कि सड़क पर विस्फोटक लगाने का उद्देश्य सुरक्षाकर्मियों के लिए हो सकता है, जो नियमित रूप से राजमार्ग से गुजरते हैं। उन्होंने कहा, ‘आतंकवादी अक्सर क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढों में रेत के नीचे IED लगाते हैं और सैनिकों को निशाना बनाते हैं।’

और पढ़े  Gold- सोने के आयात में 70 फीसदी की भारी गिरावट, PM मोदी की अपील और 15% सीमा शुल्क वृद्धि का असर

बोको हराम से 2016 में अलग हो गया था ISWAP
जानकारी के अनुसार, इस्लामिक स्टेट से जुड़ा ISWAP समूह नाइजीरिया के घरेलू जिहादियों बोको हराम से अलग हुआ आतंकी संगठन है। इस संगठन ने 2009 में पश्चिमी शिक्षा से लड़ने और इस्लामी कानून के अपने कट्टरपंथी संस्करण को लागू करने के लिए हथियार उठाए थे। ISWAP 2016 में मस्जिदों और बाजारों जैसे नागरिक लक्ष्यों पर हमला करने की रणीनिति पर विवाद के बाद बोको हराम से अलग हो गया था।


Spread the love
  • Related Posts

    तुलसी गबार्ड का दावा- सामने आया कोरोना से जुड़ा खौफनाक सच, डॉक्टर फाउची ने की थी मौत के वायरस की फंडिंग

    Spread the love

    Spread the loveचीन की वुहान लैब को लेकर एक बहुत बड़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह वही लैब है जिसके बारे में पूरी दुनिया में कहा जाता है कि…


    Spread the love

    कोलकाता एयरपोर्ट पर अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, यात्रियों को उतारा गया सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय विमानन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आंधी-तूफान के दौरान कोलकाता हवाई अड्डे पर खड़े इंडिगो के एक विमान पर बिजली गिर गई।…


    Spread the love