खौफनाक वारदात :- 3 माह की बच्ची को दीवार पर पटक कर उतारा मौत के घाट ।।

Spread the love

पटियाला में नशे के आदी एक पिता ने अपनी तीन माह की बेटी को दीवार से पटककर मार डाला। हत्या के बाद मां-बाप फरार हैं। पुलिस ने बच्ची के दादा की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली नाभा इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची की पहचान परी (तीन माह) के तौर पर हुई है। 
बच्ची को दीवार पर पटककर मारा गया है, दीवार पर खून के निशान भी मिले हैं। बच्ची के दादा संजीव कुमार और दादी मोना रानी ने बयान दिया है कि उनका परिवार नाभा के पांडूसर मोहल्ले में रहता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनके बेटे अजय कुमार का विवाह हुआ था। वह नशे की बुरी लत का शिकार है, उसकी पत्नी कीर्ति शर्मा भी उसे नशा करने से नहीं रोकती थी। मंगलवार रात भी उसका बेटा नशे में था। तड़के करीब तीन बजे जब उसके बेटे के कमरे में शोर हुआ तो उन्होंने जाकर देखा। वहां परी खून से लथपथ जमीन पर गिरी पड़ी थी। वे बच्ची को नाभा के सिविल अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस दौरान अजय और कीर्ति शर्मा फरार हो गए। बिलखते बच्ची के दादा-दादी ने कहा कि जिगर के टुकड़े को इतनी बुरी मौत देने वालों को फांसी की सजा दी जाए। पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय कुमार नशेड़ी है और कोई काम नहीं करता था।


Spread the love
और पढ़े  बंगाल के लिए भाजपा का घोषणापत्र: अमित शाह बोले- 45 दिन के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे, लागू होगा UCC
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *