भीषण सड़क हादसा- एक ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Spread the love

भीषण सड़क हादसा- एक ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश

आंध्रप्रदेश के पलमनेरु में एक ट्रक और बस की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है। जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस बंगलूरू जा रही थी, जो चित्तूर जिले के पलामनेरू मंडल के पास मोगिली घाट रोड पर हादसे का शिकार हुई, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल है।

बेकाबू ट्रक डिवाइडर पार कर बस से टकराया
वहीं इस सड़क हादसे की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेकाबू ट्रक डिवाइडर पार कर बस से टकराया था। जिससे ये भीषण हादसा हुआ, इस हादसे में मृत सभी सात शवों की पहचान कर ली है और 10 से अधिक लोग घायल हैं।

सीएम नायडू ने हादसे पर जताया गहरा दुख
इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक तिरुपति से बेंगलुरु जा रही आरटीसी बस एक ट्रक से टकरा गई। जिसकी जानकारी पर मुख्यमंत्री ने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों को दी जा रही राहत और चिकित्सा सहायता के बारे में जानकारी ली।

पीड़ितों के परिवारों को जरूरी सहायता देगी सरकार- मुख्यमंत्री कार्यालय
आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने हादसे को लेकर अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

और पढ़े  BSNL का नया प्लान: 200Mbps की रफ्तार से मिलेगा 5000GB डेटा, साथ में OTT और अनलिमिटेड कॉलिंग

Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *