हल्द्वानी- 36 घंटे से लगातार हो रही भारी बरसात से मची ताबाई,जन जीवन बुरी तरह प्रभावित।

हल्द्वानी- 36 घंटे से लगातार हो रही भारी बरसात से मची ताबाई,जन जीवन बुरी तरह प्रभावित।

हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जहां एक ओर ग्रामीण इलाकों में धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है तो वहीं शहरी इलाकों में जलभराव से नुकसान हो रहा है। पूरे जिले में पांच स्टेट हाइवे सहित 39 सड़कें पूरी तरह बंद हैं। इसके अलावा गौला, नंधौर और कोसी नदि के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है गौला नदी से 45000 क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया है।

इसके अलावा हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग में शेर नाला भारी पानी आने से बंद हो गया है। प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सरकारी मशीनरी को अलर्ट पर रखा है एसडीएम परितोष वर्मा का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम सहित पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है जहां भी जल भराव हो रहा है वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है इसके अलावा नदी नालों के किनारे रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने की अपील की जा रही है।

और पढ़े  मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…