डिजिटल अरेस्ट: फर्जी वारंट दिखाकर पौने दो घंटे अधिवक्ता को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर की सवा दो लाख की डिमांड

डिजिटल अरेस्ट: फर्जी वारंट दिखाकर पौने दो घंटे अधिवक्ता को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर की सवा दो लाख की डिमांड

रुड़की में एक अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने सवा लाख रुपये की डिमांड कर दी। अधिवक्ता को करीब पौने दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया। साथ ही ठग ने हैदराबाद साइबर क्राइम कार्यालय में मुकदमा दर्ज होने की बात करते हुए आतंकवादियों को उपकरण खरीदने के लिए पैसे भेजने की बात कहकर डराया।

रुड़की के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद सलीम भगवानपुर कचहरी में वकील हैं। शुक्रवार देर शाम को उन्होंने एसपी देहात एसके सिंह के कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाई। बताया कि वह भगवानपुर से घर लौट रहे थे।

तभी उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने खुद को हैदराबाद साइबर पुलिस से बताया। साथ ही बताया कि अधिवक्ता सलीम का नाम डार्क वेब में सामने आ रहा है। इसके अलावा आतंकवादियों को उनके खाते से पैसा भेजा गया है। जबकि उनका यह खाता हैदराबाद में खुला है।

इससे अधिवक्ता सलीम की पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें यह भी बताया कि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। साथ ही वह उनसे डिजिटल तौर पर जुड़े रहेंगे और साइबर पुलिस को सहयोग करेंगे।

इसके बाद उनसे मामले को रफा-दफा करने को लेकर रकम की डिमांड की। सवा दो लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। करीब पौने दो घंटे बाद वह बात करते हुए एसपी देहात के कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी एसके सिंह ने ठगों से बात की और इसके बाद आरोपियों का नंबर बंद हो गया। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  मेरठ: अवैध निर्माण की जद में आया पूरा शहर, 16,726 मकान होंगे सील, बेगमपुल, ब्रह्मपुरी समेत यहां गिरेगी गाज
  • Related Posts

    खोली पोल- यूएन में फिर पाकिस्तान बेनकाब, भारत का शहबाज शरीफ के दावों पर पलटवार

    संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र में भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ…

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…