2024 हिंदी दिवस- आज 14 सितंबर 2024 को “राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ मनाया जा रहा है,भारतवासियों की पहचान हैं हिंदी

Spread the love

2024 हिंदी दिवस- आज 14 सितंबर 2024 को “राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ मनाया जा रहा है,भारतवासियों की पहचान हैं हिंदी

आज यानी 14 सितंबर 2024 को “राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ मनाया जा रहा है। हिंदी महज एक भाषा नहीं है, बल्कि भारतवासियों की पहचान हैं। स्वदेश से दूर किसी विदेशी गंतव्य पर जब किसी हिंदी भाषी से मुलाकात हो जाती है तो अपने आप ही एहसास हो जाता है कि इन अनजान शख्स का नाता भारत से है। यह भारतीयों को जोड़ने वाली भाषा है।

2011 के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 122 भाषाएं हैं जो बोली और समझी जाती हैं। हालांकि भारतीय संविधान में कुल 22 भाषाओं को ही मान्यता दी गई है। लेकिन देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। यह देश की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का भी नाम शामिल है, जो कि तीसरे स्थान पर है।

हिंदी के इतने समृद्ध होने के कारण आज के दिन को एक जश्न की तरह मनाया जाना चाहिए। हालांकि हिंदी दिवस मनाने की एक वजह देश-दुनिया में हिंदी का प्रचार-प्रसार भी है। युवा वर्ग जो अंग्रेजी भाषा की ओर आकर्षित हो रहे हैं, उन्हें हिंदी के महत्व और उपयोगिता से अवगत कराना भी है।

ऐसे में इस हिंदी दिवस के मौके पर सभी हिंदी भाषी लोगों के साथ हिंदी दिवस का जश्न शुभकामनाओं के जरिए मनाएं। वहीं जो लोग हिंदी से दूर होते जा रहे हैं, उन्हें भी हिंदी के इन सुंदर संदेशों के जरिए महसूस कराएं कि हिंदी बोलना या समझना गर्व की बात है।

और पढ़े  शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *