भीषण हादसा: हाईवे पर रोडवेज बस व टैंकर की टक्कर, 3 की मौत, 19 घायल, एक घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे

थानाक्षेत्र सुमेरपुर के कुंडौरा गांव के पास नेशनल हाईवे- 34 पर रोडवेज बस व टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो चालकों सहित तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं 19 लोग गंभीर रूप घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर सदर एसडीएम, सदर सीओ एवं सदर कोतवाल सहित स्थानीय पुलिस रेस्क्यू में लगी रहीं। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

 

महोबा डिपो के परिचालक संग्राम यादव ने बताया कि बस हमीरपुर से महोबा की ओर जा रही थी। बस में करीब 25 सवारी बैठी थीं। वह टिकट बना रहा था। शाम करीब सात बजे कुंडौरा के निकट शिव मंदिर मोड़ के पास सामने से आ रहे ऑयल टैंकर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक निसार एवं टैंकर चालक सहित तीन की मौत हो गई है। वहीं अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं।

 

बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वह व सभी सवारियां सीटों से उछल कर बस के अंदर गिर गई। हादसे में नौ लोगों को गंभीर हालत पर कानपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम अभिषेक कुमार, अपर एसपी अरविंद वर्मा, सदर सीओ यशपाल सिंह, कोतवाल रामआसरे सरोज, सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन पटेल सहित स्थानीय पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।

रोडवेज बस व ऑयल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हुई है। हादसे में करीब 19 लोग घायल हुए हैं जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर किया गया है। – अरविंद वर्मा, अपर एसपी

सड़क हादसे में प्रभावित यात्रियों की सूची
सड़क हादसे में घायल

– रामईश्वर (30) पुत्र मूलचंद्र निवासी भगौता छतरपुर मध्यप्रदेश
– नत्थू (54) पुत्र बुद्धा निवासी इंगौहटा सुमेरपुर
– निधि (38) पत्नी विकास सिंह सुमेरपुर
– सक्षम (07) पुत्र कौशलेंद्र निवासी निबादा बिवांर
– कमला साहू (65) पत्नी अयोध्या प्रसाद निवासी बंगाली मुहाल हमीरपुर
– संग्राम यादव (20) द्वारिका प्रसाद निवासी उमरी, बिवांर
– राधा देवी (40) पत्नी जुगल किशोर निवासी मौदहा
– लवली (28) पत्नी अनूप सिंह निवासी चांद थोक सुमेरपुर
– अनवय (04) पुत्र अनूप सिंह निवासी चांदथोक सुमेरपुर
– सतीश (30) पुत्र गनेश प्रसाद निवासी बरुआ सुमेरपुर
हायर सेंटर रेफर
– बृजेश कुमारी (35) पत्नी गुलाब सिंह निवासी अहीमा महाराजपुर कानपुर नगर।
-बृजेश द्विवेदी (45) पुत्र भागवत निवासी सुमेरपुर।
-रामेश्वर (30) पुत्र मूलचंद्र निवासी भगौता छतरपुर मध्यप्रदेश।
– आलोक कुमार (35) पुत्र देवीप्रसाद निवासी मौदहा।
– मूलचंद्र (76) पुत्र मंजूलाल निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश
– शिवनारायण (73) पुत्र रमाशंकर निवासी धुंधपुर सुमेरपुर।
– अनूप सिंह (32) पुत्र रवीशंकर निवासी चांदथोक सुमेरपुर।
-संजय वर्मा (33) पुत्र अखिलेश कुमार निवासी सुमेरपुर।
– छत्रपाल (57) पुत्र बाबूसिंह निवासी बिहरका मौदहा।
और पढ़े  योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…