भीषण सड़क दुर्घटना- तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों को ले जा रहे टेम्पो में मारी टक्कर, मौके पर 4 की मौत, 9 घायल

Spread the love

टना के बिहटा में भीषण सड़क हादसे में चार बच्चों की मौैत हो गई। वहीं आठ बच्चे और टेम्पो ड्राइवर की हालत गंभीर है। शुक्रवार दोपहर सभी बच्चे टेम्पो में बैठकर सनराइज स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।  इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी बच्चे दूसरी से पांचवीं क्लास के थे। सभी की उम्र सात से 10 साल के बीच की है।

बिहटा से कन्हौली की तरफ जा रहे थे बच्चे
इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। मामले की जांच करने के लिए दानापुर डीएसपी टू पंकज मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को लेकर टेम्पो में बैठाकर ड्राइवर बिहटा से कन्हौली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बिहार की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

Spread the love
और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love