भीषण सड़क हादसा: चीन में भीषण सड़क हादसे में 35 लोगों की मौत, 43 से ज्यादा घायल, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा- सख्त सजा मिलेगी

 

चीन के झुहाई में एक ड्राइवर बेकाबू वाहन लेकर भीड़ में घुस गया। इस भीषण सड़क हादसे में 35 लोगों की मौत हुई है, जबकि 43 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक झुहाई में इस समय चीन का प्रतिष्ठित एयर शो चल रहा है। इस कारण शहर में काफी भीड़-भाड़ है। इस हाइप्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान व्यस्ततम इलाके में 62 वर्षीय ड्राइवर बेकाबू वाहन के साथ पहुंच गया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। यह दुर्घटना है या हिट एंड रन का मामला, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने संवेदना प्रकट की
हादसे के कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने घटना का विवरण अभी तक जारी नहीं किया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर कार सवार था। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने झुहाई शहर में कार की टक्कर से मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

 

दोषी वाहन चालक को सख्त सजा मिलेगी
शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि शी जिनपिंग ने कानून के अनुसार अपराधी को सख्त सजा दिलाने का निर्देश भी दिया है।

और पढ़े  पाकिस्तान पर रणनीतिक प्रहार: लद्दाख में भारत ने बनाया अपना पहला रॉक चेक डैम, बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पड़ोसी
  • Related Posts

    टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

    चीन दुनियाभर में अपनी सौम्य और अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों को उसके दिखावटी चेहरे पर भरोसा करने के बजाय हकीकत की गहराई से पड़ताल करनी…

    नेपाल जल प्रलय-: 65 स्कूल कल से खुलेंगे, बच्चों को सदमे से निकालने की कोशिश, देश में 13वें दिन शोक

    नेपाल में जल प्रलय के दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं लेकिन नुवाकोट, रसुवा और आसपास के जिलों में जिन बच्चों ने बाढ़ का तांडव देखा या अपनों को खोया,…