खाैफनाक वारदात: पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, थाने पहुंचकर बोला-जनानी मार दी

जालंधर के थाना लांबड़ा क्षेत्र के अंतर्गत सागर एन्क्लेव में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले लोहे के तवे से पत्नी के सिर पर इतने वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमले से महिला की आंखें तक बाहर आ गईं।

मृतका की पहचान 48 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति 55 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से सागर एन्क्लेव में किराए के मकान में रह रहा था।

 

पुलिस से बोला-मुझे अरेस्ट कर लो

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष विश्वकर्मा सीधे थाना लांबड़ा पहुंच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि मैं अपनी जनानी का मर्डर करके आया हूँ, मुझे अरेस्ट कर लो। आरोपी की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सन्न रह गए। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर से महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया।

घटना के समय महिला के बेटे फैक्टरी में काम पर गए हुए थे। जब वे रात को घर लौटे तो मां का क्षत-विक्षत शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने सीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े  नेपाल में अभी नहीं टला है खतरा, चीन ने क्यों किया आगाह, क्या भारत भी संकट की जद में

नेपाल से भागकर आया था आरोपी

स्थानीय लोगों और शुरुआती पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी संतोष विश्वकर्मा नेपाल में भी एक हत्या के मामले में कथित रूप से शामिल रहा था और वहां से भागकर पंजाब आया था। हालांकि पुलिस इस पहलू की आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मकान मालिक ने किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी। अब पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि बिना सत्यापन के परिवार को किराए पर क्यों रखा गया। फिलहाल थाना लांबड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    एससीओ समिट 2026- भारत की बात मजबूती से रख PM मोदी बिश्केक से रवाना, 26वें शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

    एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। वहीं, सम्मेलन में पीएम मोदी आज दुनिया को…

    बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल

    दिल्ली-एनसीआर में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के साथ दिल्ली और उत्तर…