भीषण हादसा: मजदूरों से भरा ट्रक खाई में गिरा, अब तक 18 शव बरामद, एक की हालत गंभीर

Spread the love

रुणाचल में भारत-चीन सीमा के पास बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में अभी तक 18 मजदूरों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसा अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के हयूलियांग में मिथुंगना और मैलांग बस्ती के बीच लैलांग बस्ती में हयूलियांग से लगभग 47 किलोमीटर दूर सागलागाम रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक करीब 1000 फीट नीचे खाई में गिर गया। एक गंभीर रूप से घायल को डिब्रूगढ़ शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार को हुआ, लेकिन इसकी जानकारी देर से मिली।

 

जानकारी के मुताबिक एक घायल मजदूर किसी तरह मुख्यालय तक पहुंचा और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। ये सभी मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की। इसके बाद पुलिस, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और सेना की टीमों ने रेस्क्यू शुरू किया। खाई गहरी होने के कारण बचाव कार्य मुश्किल हो रहा है।

लोगों के मुताबिक ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और कई मजदूरों के शरीर खाई में अलग अलग हिस्सों में मिले हैं। अंजॉ जिले के डिप्टी कमिश्नर मिलो कोजिन के अनुसार, कम से कम 17 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है और एक गंभीर रूप से घायल को डिब्रूगढ़ शिफ्ट किया गया है। सभी मृतक मज़दूर तिनसुकिया के रहने वाले थे।

और पढ़े  CJP प्रवक्ता आशुतोष से मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love