रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि हाईवे पर भीषण हादसा, बुलेट और स्कूटी के टकराते ही उड़े परखच्चे, घायलों को कराया भर्ती

राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेंजी गांव जाने वाले मार्ग के पास एक बुलेट बाइक और स्कूटी के बीच भीषण आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के यात्री केदारनाथ की ओर बुलेट से जा रहे थे, तभी दूसरी दिशा से आ रही स्कूटी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। स्कूटी सवार दिव्यांशु (ग्राम मुसाडुंग) और पायल (ग्राम डांगी गुनाउ), दोनों निवासी जनपद रुद्रप्रयाग, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। वहीं, बुलेट सवार मध्य प्रदेश निवासी वेदांत शर्मा और अभय शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. शिवांशु ने बताया कि वेदांत शर्मा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    उत्तराखंड- घबराएं नहीं… आज बजेगा भूकंप का सायरन, हर माह की 9 तारीख को किया जाएगा परीक्षण

    उत्तराखंड में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे आपके मोबाइल पर सायरन बजेगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं, बल्कि प्रणाली…