Horoscope आपका राशिफल : – आज इन 5 राशि वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, बन जाएंगे आपके सरकारी काम, क्या कहती है बाकी राशि।।

Spread the love

आज माता दुर्गा की छठी विभूति मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। आज का दिन कुछ राशियों के जीवन में नई उम्मीदें लेकर आएगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपने प्रोफेशनल जीवन एवं व्यक्तिगत जीवन पर सामंजस्य बैठा के चलेंगे। किसी नई परियोजना पर पूंजी लगाकर धन अर्जित कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्जे वापस मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। आज आप अपने व्यक्तिगत जीवन में धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन है। परिवार का साथ मिलेगा जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में रोमांस का मौका मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन खास रहेगा। कार्यों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आज आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे धन लाभ भी होगा। सोशल मीडिया से जुड़ें लोगों को कोई बड़ा प्रस्ताव हाथ लग सकता है। समय पर निर्णय लें। घर परिवार में कलह रह सकता है गुस्से पर नियंत्रण रखें । प्रेमी संग रिश्ते मजबूत होंगे शादी का प्रपोजल मिल सकता हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप मानसिक उथल पुथल महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है । पूर्ण सफलता मिलेगी। कार्यालय में बेफजूल बहस में न पड़े तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेंगे धन लाभ होगा अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है आपसी प्रेम व विश्वास बढ़ेगा।

और पढ़े   देहरादून- धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री,ये है पहचान

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके जीवन में नए लोगों का आगमन होगा। नए रिश्ते बन सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति विशेष से अवश्य मिलेंगे। जिसका आप के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। वाणी पर संयम रखें आपकी बोली बातों से परिवार के सदस्य आहत हो सकते हैं। पति पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी किंतु अनावश्यक खर्चे भी होंगे। नौकरी व्यापार में कुछ नए अनुबंध हो सकते हैं । धन लाभ होगा। नए जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं। छात्रों को मेहनत का फल मिलेंगे। आज आप अपने मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के संग बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेमी संग रिश्तों में नजदीकियां आएंगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप उत्साहित रहेंगे। कार्यालय में लंबित कार्यों को निपटाने में अधिकतर समय जाएगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें। नौकरी व्यापार में आ रहे गतिरोध दूर होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा । प्रेम जीवन में आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों को शादी में बदलने का मौका मिलेगा। पति पत्नी में तकरार हो सकती है इसलिए बेकार के झगड़ों से बचें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा दिन सामान्य बीतेगा । मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे । नौकरी व्यापार के लिए दिन अच्छा है। पूंजी निवेश कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में सुख शांति रहेंगी जीवनसाथी से रिश्तों में कड़वाहट दूर होगी प्रेम संबंधों में आज प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- बागेश्वर के गरुड़ गंगा पर बन रही पार्किंग पर रोक जारी,DM, एसडीएम से तीन सप्ताह में मांगा जवाब

वृश्चिक दैनिक राशिफल(Scorpio Daily Horoscope)
आज भाग्य का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कई दिनों से अटके काम को आज किसी के सहयोग से पूरा कर पाएंगे । आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सोशल मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पति पत्नी से माधुर्य बढ़ेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अनुभव करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप स्वयं को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। दिन सकारात्मक है। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं। धन लाभ हो सकता है । नौकरी व्यापार में आय की वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में पदोन्नति हो सकती है। परिवार में संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे। काम अटक सकते हैं समय की बर्बादी हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। भूमि भवन पर निवेश कर सकते हैं। परिवार में छोटी मोटी बातों पर तूल न दें सुख शांति का माहौल बना कर रखें । छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। पति पत्नी में रिश्ते सामान्य रहेंगे प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है।

और पढ़े  देहरादून: गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड, झारखंड के फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, पोस्टर जारी


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यालय में आपकी अच्छी परफॉरमेंस के लिए सम्मान या प्रमोशन मिल सकता है। अपनी बातचीत के ढंग से आप सभी का मन जीत सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पति पत्नी साथ में खूबसूरत पल बिताएंगे। प्रेमी संग शॉपिंग पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आज आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं रहे। नौकरी व्यापार के लिए दिन सामान्य है भविष्य की किसी योजना पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। बेवजह किसी से न उलझें गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा मान सम्मान की हानि हो सकती है। परिवार को समय देंगे। छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है। पति पत्नी के रिश्ते सामान्य रहेंगे प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *