Himachal Weather Update:प्रदेश में ऊंची चोटियों और अटल टनल में बर्फबारी, घूमने गए सैलानियों को वापस भेजा जा रहा है

Himachal Weather Update:प्रदेश में ऊंची चोटियों और अटल टनल में बर्फबारी, घूमने गए सैलानियों को वापस भेजा जा रहा है

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल, रोहतांग समेत अन्य ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई है। जिला कुल्लू की ऊंची चोटियों के साथ लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी हुई है। सोमवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के साथ पूरी घाटी में रुक-रुककर बर्फबारी शुरू हुई और पुलिस ने लाहौल के सिस्सू व कोकसर घूमने गए सैलानियों को वापस मनाली भेजा। क्रिसमस के लिए मनाली पहंचे हजारों सैलानी बर्फ देखने के लिए अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल पहुंचे। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि लाहौल-स्पीति में साउथ पोर्टल में बर्फबारी शुरू हो गई है। पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें।

29 और 30 दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 28 तक मौसम साफ रहेगा। 29 और 30 दिसंबर को प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी संभावना जताई है। इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं।

और पढ़े  मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान
  • Related Posts

    मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

    देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर का अंतिम सप्ताह मौसम के लिहाज से कई रंग दिखा सकता है। कहीं पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है, तो कहीं मैदानी इलाकों…

    हमीरपुर: लाहौल-स्पीति में 20 जगह लगेंगे मॉनिटरिंग सिस्टम, पानी के स्तर से पता चलेगी ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार

    हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों के पिघलने से होने वाले बदलावों का आकलन अब भूजल स्तर, तापमान और पानी के बहाव से जुड़े आंकड़ों के आधार पर भी किया जाएगा। केंद्रीय भूजल…