हिमाचल Weather: आज हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में अंधड़ की भी चेतावनी, जानें..

Spread the love

 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। शनिवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी करते हुए रविवार को आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी है।

 

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश के साथ अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। रविवार को कुल्लू, लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र में हिमखंड गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, लेकिन शाम होते ही मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। रविवार तड़के से प्रदेश में बर्फबारी शुरू होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है। उधर, शनिवार सुबह से ही कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में बादल छाए रहे।

ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। चंबा जिले में बर्फबारी के बाद अभी भी लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बर्फबारी को सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी 115 गांवों में अंधेरा पसरा है। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.6, धर्मशाला में 19.0, ऊना में 22.6, नाहन में 20.7, सोलन में 20.5, कांगड़ा में 21.0, मंडी में 21.8 और मनाली में 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

और पढ़े  Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेशों की अवहेलना और स्टाफ नर्सों की आउटसोर्स नियुक्तियों पर हलफनामा दाखिल न करने पर कड़ा रुख अपनाया…


    Spread the love

    हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

    Spread the love

    Spread the loveमोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय बच्चे की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक और…


    Spread the love