Himachal Weather: फिर बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, बहाली के आसार कम, कैंची मोड़ के पास पूरी तरह से टूटा राजमार्ग

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर से बंद हो गया है। इस बार यह हाईवे कुछ इस तरह से बंद हुआ है कि इसकी जल्द बहाली के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। दरअसल पंडोह डैम के साथ लगते कैंची मोड़ के पास नेशनल हाईवे पूरी तरह से धंस गया है।

यहां अब पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। बीती रात को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण यहां हाईवे का एक बड़ा भाग पूरी तरह से जमींदोज हो गया। हालांकि हाईवे बीती रात को बनाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण पहले से ही बंद था।

बड़े मालवाहक वाहनों को नौ मील के पास रोक कर रखा गया था। बनाला में हाईवे को आज बहाल करना था लेकिन उससे पहले कैंची मोड़ के पास यह हाईवे बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बनाला में गिरे पत्थरों को तो आज हटा दिया जाएगा लेकिन कैंची मोड़ के पास क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत करने या फिर वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में अभी लंबा समय लग सकता है।

वाया कटौला मार्ग से हो रही आवाजाही
बता दें कि पिछले कल ही यह हाईवे दवाड़ा के पास तीन दिनों बाद बहाल हुआ था। हालांकि, मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग यातायात के लिए बहाल है। एक एक घंटे के अंतराल में छोटे वाहन भेजे जा रहे हैं। कुल्लू-मनाली के लिए अब यही मार्ग शेष है।

2023 में भी 8 महीने बंद रहा था हाईवे
जिस स्थान पर अभी हाईवे धंसा है उसके साथ लगते एक अन्य स्थान पर वर्ष 2023 की आपदा में भी कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला था जब हाईवे का एक बहुत बड़ा हिस्सा धंसकर पंडोह डैम में समा गया था। यहां हाईवे को फिर से बनाने और इसे बहाल करने में आठ महीनों का समय लग गया था।

आवागमन के लिए पुराने मार्ग को दुरूस्त करते हुए उसे बहाल किया गया था। लेकिन अब जहां पर धंसाव हुआ है वहां पर तो ऐसे किसी मार्ग की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही है।

यदि जल्द ही कोई वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं किया गया तो कुल्लू मनाली के लिए आने-जाने का एक मात्र रास्ता वाया कटौला ही रह जाएगा, जबकि वह भी कन्नौज और अन्य स्थानों पर बार-बार बंद हो रहा है। ऐसे में अब सरकार व प्रशासन के समक्ष यह एक बड़ी समस्या आन खड़ी हुई है।
और पढ़े  हिमाचल: धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया प्रस्ताव
  • Related Posts

    मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

    देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर का अंतिम सप्ताह मौसम के लिहाज से कई रंग दिखा सकता है। कहीं पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है, तो कहीं मैदानी इलाकों…

    हमीरपुर: लाहौल-स्पीति में 20 जगह लगेंगे मॉनिटरिंग सिस्टम, पानी के स्तर से पता चलेगी ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार

    हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों के पिघलने से होने वाले बदलावों का आकलन अब भूजल स्तर, तापमान और पानी के बहाव से जुड़े आंकड़ों के आधार पर भी किया जाएगा। केंद्रीय भूजल…