हिमाचल / शिमला- राज्य सरकार ने 61 नायब तहसीलदारों के किये तबादले, जानें किस अधिकारी को कहां भेजा गया |

Spread the love

हिमाचल / शिमला- राज्य सरकार ने 61 नायब तहसीलदारों के किये तबादले, जानें किस अधिकारी को कहां भेजा गया |

प्रदेश सरकार ने तहसीलदारों के बाद अब 61 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा की ओर से जारी तबादला आदेशों के तहत तहसील कार्यालय ऊना में तैनात मदन लाल को फतेहपुर, डीसी आफिस शिमला में तैनात तेंजिन डोलमा को कुमारसैन, सुशांत ठाकुर को डीसी आफिस शिमला, जितेंद्र शर्मा को जोल ऊना, इकवाल सिंह को मेहतपुर ऊना, किरण देवी को ज्वालामुखी लगाया गया है।

अरविंद कुमार को लगड़ू कांगड़ा, नीरज बाला को खुंडियां कांगड़ा, अयूब मुहम्मद को पुखरी चंबा, विजय सिंह को थुरल कांगड़ा, राजेश कुमार को नगरोटा कांगड़ा, देवेंद्र कुमार को होली चंबा, राकेश कुमार को मंदिर अधिकारी चामुंडा देवी, युद्धअभय सिंह को जुब्बल, राजन शर्मा को दुलैहड़ ऊना, राजकुमार को जसवां कोटला कांगड़ा, इंदिरा वर्मा को टिक्कर शिमला, प्रतीक ठाकुर को शालाघाट सोलन, कलम सिंह को कोटखाई, प्रेमचंद को कलबोग शिमला, मदनलाल को रोनहाट सिरमौर स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह बलवंत सिंह को जाहू हमीरपुर, कृष्ण लाल को पंजेहड़ा सोलन, प्रवेश कुमारी को हरोली ऊना, कांशी राम को आनी कुल्लू, टेकचंद को निहारी मंडी, महेश चंद को छतरी मंडी, संजीव कुमार को रिवालसर मंडी, इंद्र कुमार को माजरा सिरमौर, रविंद्र सिंह को दाड़लाघाट सोलन, ललित कुमार को कुनिहार सोलन, राजेंद्र सिंह को जुन्गा शिमला, भीषम सिंह को शिमला शहरी, अशोक कुमार को कसौली सोलन, खेमचंद को कंडाघाट सोलन, चांदराम को शिमला ग्रामीण, जगदीश शर्मा को सोलन, रितु शर्मा को जलोग शिमला विजय कुमार को जयसिंहपुर कांगड़ा, शुभ कुमार को ईसपुर ऊना, राजीव कुमार को आलमपुर कांगड़ा, रमन कुमार को हमीरपुर स्थानांतरित किया गया है।

और पढ़े  किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

सुरजीत सिंह को राजा का तालाब कांगड़ा, बलदेव राज को चंबा, गुरमुख सिंह को बैजनाथ कांगड़ा, रूपसिंह को धरवाला चंबा, रोेहित जाल्टा धीरा कांगड़ा, प्रकाश चंद को सुलह कांगड़ा, इंद्रपाल को भुंतर कुल्लू, धर्मेंद्र शर्मा को जारी कुल्लू, हेमराज शर्मा को कटौला मंडी, सुखदेव को मंदिर अधिकारी नैनादेवी जी, राजदीप को बिलासपुर, प्यारेलाल को भराड़ी बिलासपुर, कृष्ण चंद को डैहर मंडी, पुष्पेंद्र सिंह को घुमारवीं बिलासपुर, इंद्रदेव को चिड़गांव शिमला, मोहनलाल को शिलाई सिरमौर, स्वतंत्र कुमार को चुराह चंबा, गगन सिंह को नूरपुर कांगड़ा और दयानंद शर्मा को रोहड़ू शिमला स्थानांतरित किया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नए स्थानों पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजेश शर्मा को लगाया एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं
हिमाचल सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे राजेश वर्मा को पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं लगाया है। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी भागमल को पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने को कहा गया है। उनके पोस्टिंग आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। मुख्य सचिव की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

    Spread the love

    Spread the loveकिन्नौर कैलाश यात्रा दूसरे चरण में पूर्वनी के रास्ते से 17 अगस्त से शुरू होगी। इस रास्ते से यह यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। वहीं, तंगलिंग के रास्ते…


    Spread the love

    हिमाचल: ब्यास नदी का हेल्थ ऑडिट तय करेगा जलविद्युत परियोजनाओं की दिशा, 70 सप्ताह में बनेगी तकनीकी रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश की जीवनरेखा मानी जाने वाली ब्यास नदी का हेल्थ ऑडिट होने जा रहा है। विश्व बैंक वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश पावर सेक्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *