हिमाचल प्रदेश Accident: महाशिवरात्रि पर सराज में जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Spread the love

हाशिवरात्रि के पावन अवसर पर थुनाग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के निकट तड़के करीब सुबह 4 बजे हुआ।

दुर्घटनाग्रस्त जीप में सवार चार युवक थे, जो बगस्याड़-रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में हृतिक ठाकुर (19 वर्ष, गांव रहीधार, डाकघर बगस्याड, तहसील थुनाग), सुनील (17 वर्ष, गांव वह, डाकघर केलोधार, तहसील चच्योट) और ईशान (18 वर्ष, गांव थरजूण, तहसील चच्योट) शामिल हैं।

घायल कुशाल (18 वर्ष, गांव वह, तहसील चच्योट) को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। शिवरात्रि के दिन यह हादसा स्थानीय लोगों के लिए बेहद दुखद रहा। जंजैहली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल: पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला
  • Related Posts

    हिमाचल: पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Spread the love

    Spread the loveसरकाघाट पुलिस थाना हटली के तहतत जमनौंण गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली बहस के बाद एक पत्नी ने अपने पति पर खौलता हुआ…


    Spread the love

    Gas Cylinder Shortage: हिमाचल में व्यावसायिक सिलिंडरों का संकट, गोदाम खाली, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से राजधानी शिमला में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई अब प्रभावित होने लगी है। तीन दिन से शहर की गैस…


    Spread the love