हिमाचल प्रदेश Accident: महाशिवरात्रि पर सराज में जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर थुनाग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के निकट तड़के करीब सुबह 4 बजे हुआ।

दुर्घटनाग्रस्त जीप में सवार चार युवक थे, जो बगस्याड़-रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में हृतिक ठाकुर (19 वर्ष, गांव रहीधार, डाकघर बगस्याड, तहसील थुनाग), सुनील (17 वर्ष, गांव वह, डाकघर केलोधार, तहसील चच्योट) और ईशान (18 वर्ष, गांव थरजूण, तहसील चच्योट) शामिल हैं।

घायल कुशाल (18 वर्ष, गांव वह, तहसील चच्योट) को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। शिवरात्रि के दिन यह हादसा स्थानीय लोगों के लिए बेहद दुखद रहा। जंजैहली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़े  HP Cabinet Decisions: सुक्खू सरकार करेगी बंपर भर्तियां, 14 हजार पदों को भरने की मंजूरी, जानें बड़े फैसले..
  • Related Posts

    हिमाचल: लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक, शिमला साइबर सेल में पांच शिकायतें

    चंद रुपयों की कमाई के लिए लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान निजी वीडियो साझा करना युवतियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। सोशल मीडिया और लाइव स्ट्रीमिंग एप पर…

    हिमाचल: पहाड़ों पर बढ़ते कचरे को लेकर राज्यपाल चिंतित, बोले- बाहरी लोगों से पहले स्थानीय लोग सोचें

    हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है। हिंदी पार्श्व गायिका सोना महापात्रा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने…