Helicopter Crash: न्यू जर्सी में विमान हादसा, हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर

अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार को भयानक विमान हादसा सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी न्यू जर्सी में दो हेलीकॉप्टर टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से जुड़े कई डरावने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर हो गई।संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) अनुसार यह विमान हादसा मिड-एयर कोलिजन यानी हवा में टक्कर का मामला है।

संघीय विमानन प्रशासन ने इस दुर्घटना को हैमंटन नगर हवाई अड्डे के ऊपर एक एनस्ट्रॉम एफ-28ए हेलीकॉप्टर और एक एनस्ट्रॉम 280सी हेलीकॉप्टर के बीच हवा में हुई टक्कर बताया है। दोनों विमानों में केवल उनके पायलट ही सवार थे। एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरे को जानलेवा चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया।

 

बेकाबू होकर धड़ाम से गिरा हेलीकॉप्टर
आकाश में टक्कर के बाद बेकाबू होकर हेलीकॉप्टर घूमता दिखा और फिर धड़ाम से नीचे आकर गिर गया और उसमें आग लग गई। घटना न्यू जर्सी के अटलांटिक काउंटी में हैमंटन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के पास की है। हादसे से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक नए वीडियो में एक हेलीकॉप्टर को नियंत्रण खोकर तेजी से घूमते हुए नीचे गिरते देखा जा सकता है।

इलाके से धुएं के गुबार, लोगों में दहशत
एक्स पर आपातकालीन अलर्ट पेजों के मुताबिक यह टक्कर 100 बेसिन रोड के पास हुई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद एक हेलीकॉप्टर जंगल वाले इलाके में गिर गया। मौके से एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया है, जबकि अन्य संभावित घायलों की तलाश में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल से सामने आए कई वीडियो में इलाके से धुएं के गुबार उठते देखे जा सकते हैं। इसी बीच सामने आए नए क्लिप में हेलीकॉप्टर को गिरने से पहले बेकाबू होकर घूमते हुए देखा गया, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

और पढ़े  नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

 

हादसे की जांच में जुटी एजेंसियां
हैमंटन पुलिस प्रमुख केविन फ्रियल ने कहा कि बचाव दल रविवार को सुबह लगभग 11:25 बजे एक विमान दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और पुलिस और अग्निशमन दल ने बाद में उन लपटों को बुझा दिया, जो एक हेलीकॉप्टर को अपनी चपेट में ले चुकी थीं। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे को जानलेवा चोटों के साथ पास के अस्पताल में ले जाया गया। फ्रियल ने बताया कि एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड को इस दुर्घटना की सूचना दे दी गई है और वे इसकी जांच करेंगे।

  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी

    पर्दे पर हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता भर देने वाले हिंदी व मराठी फिल्मों के अभिनेता नाना पाटेकर (75) नहीं रहे। अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाने…