केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का किराया महंगा हो गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा के किराये में 45.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। किराये की नई दरें 15 सितंबर से संचालित होने वाली हेली सेवा पर लागू होंगी।
इस साल दो मई 2025 को केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। शुरुआत में उत्तरकाशी व केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते हेली सेवा का संचालन प्रभावित रहा, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब 15 सितंबर से शुरू हो रही दूसरे चरण की हेली सेवा के लिए 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो जाएगी।







