हल्द्वानी- दो कारों में जोरदार भिड़ंत,देखे लाइफ विडियो

Spread the love

 हल्द्वानी शहर के मुखानी काठगोदाम रोड पर जगदंबा नगर स्थित पानी के टंकी के पास बुधवार देर शाम दो कारों की जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त है कि दोनों कारे टकराते हुए काफी दूर तक गई. घटना में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।गड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए ।
घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया यहां तक की घटना के बाद कार सवार दोनों लोग आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगे और हाथापाई भी हुई.घटना के सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराया.
घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया जहां पुलिस ने दोनों गाड़ियों को साइड हटाकर जाम को खुलवाया. गनीमत है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्य सड़क से तेजी से एक कार जा रही है लेकिन बगल से गुजरने वाली सड़क से एक सफेद रंग की कार मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही है जिसने जोरदार टक्कर मार दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया.
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम- मास्टर प्लान से भव्य आकार लेने लगा बदरीनाथ धाम, अब दूसरे चरण के कार्यों ने पकड़ा जोर

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love