पूर्व सीएम हरीश रावत: वाह ‘हरदा’ का जवाब नहीं..यहाँ चाय बांटते आए नजर, शादी में जीता बरातियों का दिल

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कभी अपने बयानों से तो कभी अपनी गतिविधियों से सबका ध्यान खींचते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक शादी समारोह में पहुंचे हरदा ने बरातियों का दिल जीत लिया। आलम यह रहा कि हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आया।
बुधवार रात्रि को कर्णप्रयाग में एक शादी समारोह में पहुंचे हरदा अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों से मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने बरातियों को चाय पिलाने शुरू कर दिया। वह लोगों से मिलते रहे और मालाएं लेकर लोगों का स्वागत भी करते रहे।

हाथ में चाय का जग पकड़ कर हरीश रावत बरातियों को चाय पिलाते रहे। उनका यह अंदाज लोगों को खूब भाया, जिस वजह से उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड मच गई। वहीं समारोह में मांगल गा रहे लोक कलाकार, नृत्य कर रहे छोलिया कलाकारों का भी उन्होंने उत्साह बढ़ाया। 

संस्कृति, परंपराओं को जोड़े रखने के लिए दी बधाई

हरीश रावत ने संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों का भी समारोह में स्वस्तिवाचन एवं अन्य परंपराओं के निरवहन के लिए उत्साहवर्धन किया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और कर्णप्रयाग निवासी हरिकृष्ण भट्ट के भतीजे की शादी समारोह में हरीश रावत पहुंचे थे।। उन्होंने हरिकृष्ण भट्ट, जयकृष्ण और रामकृष्ण भट्ट को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ शादी समारोह करने पर बधाई दी।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…