हार्ट अटैक!:- कक्षा 9 के छात्र की हार्ट अटैक से हुई मौत,स्कूल में हुई मौत से डॉक्टर भी है हैरान,आंखें थी लाल और…

हार्ट अटैक!:- कक्षा 9 के छात्र की हार्ट अटैक से हुई मौत,स्कूल में हुई मौत से डॉक्टर भी है हैरान,आंखें थी लाल और…

लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) अलीगंज में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कक्षा नौ के छात्र आतिफ सिद्दीकी (14) की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गिरकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

पोस्टमार्टम के बाद छात्र का हृदय व विसरा जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। छात्र के पेट पर काला निशान भी मिला है। सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना का कहना है कि आतिफ केमिस्ट्री की क्लास के दौरान अचानक बेहोश हो गया।

स्कूल के टीचर व नर्स कार से उसे पास के आरुशी मेडिकल सेंटर ले गए। उसके पिता को भी फोन से जानकारी दे दी गई। वह भी आरुशी मेडिकल सेंटर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे को सीपीआर दिया, लेकिन होश नहीं आया।

डॉक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए उसे लारी कार्डियोलॉजी रेफर किया। ऑक्सीजन सपोर्ट पर एंबुलेंस से लारी कार्डियोलॉजी ले जाया गया। लारी के प्रवक्ता डॉ. अक्षय प्रधान ने बताया कि बच्चे की इमरजेंसी में पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

और पढ़े  अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर का दिल, हुई सगाई
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…