हरिद्वार: ज्वालापुर में बेकाबू बस का कहर, 5 वाहनों को मारी टक्कर, चालक का हाथ कटकर अलग

हरिद्वार के ज्वालापुर में सोम्वार को तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा चौक के पास बेकाबू बस ने एक ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका एक हाथ कटकर अलग हो गया। उन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा ज्वालापुर के दुर्गा चौक के पास हुआ। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे निजी अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। बस ने वहां खड़े एक ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान एक कुत्ता भी बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बस चालक को हिरासत में लिया
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं को उपचार के लिए जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड आदि रंगोत्सव की धूम: खटीमा एकलव्य विद्यालय को 10 करोड़ की सौगात, हॉस्टल का काम जल्द होगा शुरू

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    उत्तराखंड BJP: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश कल करेंगे नामांकन, भट्ट ने जताई निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद

    भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि…