हरिद्वार- बिना लाइसेंस चल रही मावा फैक्ट्रियों पर छापा, दो प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने की कार्रवाई

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर लक्सर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खरंजा कुतुबपुर स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापा मारा।

अपर आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, तहसीलदार लक्सर, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और लक्सर थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
जांच के दौरान पता चला कि कुरबान और इलियास बिना वैध फूड लाइसेंस के मावा निर्माण और दूध बिक्री का काम कर रहे थे। निरीक्षण के समय दोनों संचालक आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के नोटिस जारी कर दिए और उन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
टीम ने दोनों इकाइयों से मावा बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे दूध के तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही, बिना वैध लाइसेंस खाद्य निर्माण इकाई संचालित करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के मामले में दोनों संचालकों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
और पढ़े  ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…